Spread the love

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा)  सरायकेला स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो की अध्यक्षता में एक आवश्यक कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह उपस्थित रहे।

सभी मंडलों के अध्यक्ष और उनके प्रभारी, प्रवासी प्रभारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने हेमंत सरकार के तुष्टिकरण नीति के खिलाफ आगामी 8 सितंबर को रांची में राज्य स्तरीय विधानसभा घेराव कार्यक्रम की जानकारी दी। साथ ही कहा गया कि सोमवार को पूर्वाहन 10:00 बजे से जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय पर हेमंत सरकार के तुष्टिकरण नीति के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में प्रत्येक स्तर पर संगठन की मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया गया। मंच का संचालन जिला महामंत्री राकेश सिंह और समापन पर धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री मधु गोराई के द्वारा किया गया। बैठक में प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, जिला संगठन प्रभारी जेबी तुबिद, एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली, जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव, ठाकुर दास महतो, मनोज तिवारी, कुबेर सारंगी, मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा, ललन शुक्ला, मनोरंजन सिंह, सोहन सिंह, निरंजन मिश्रा, दिवाकर सिंह, वीरेंद्र सिंह, अमित सिंहदेव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed