Advertisements
Spread the love

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा) : सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला के खरकाई नदी स्थित भूर्षापाठ घाट से बुधवार को एक अज्ञात महिला की अधजली लाश नदी किनारे पत्थरों के बीच फंसा हुआ बरामद किया गया है। नदी में लाश मिलने के बाद इसकी सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।

Advertisements

सूचना मिलने के बाद आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में लाश देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जा रहा है कि जब स्थानीय महिलाएं नदी में नहाने के लिए गई तो शव को नदी के किनारे पत्थरों के बीच फंसा हुआ देखा। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं इधर घटना की सूचना मिलने के बाद सरायकेला थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन करने में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि अब तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। संभावना जताया जा रहा है कि हत्या के बाद साक्ष्य को छिपाने के उद्देश्य से शव को आधा जलाकर नदी में फेंक दिया गया है। हालांकि मामले पर पुलिस की ओर से किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है।

You missed