Advertisements
Spread the love

प्रोपराइटर हनी चौधरी एवं सनी चौधरी

गोयल ब्रदर्स हनी एंड सनी में सर्वसुलभ साड़ी सेंटर का हुआ शुभारंभ

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा)  सरायकेला मुख्य बाजार क्षेत्र के गोयल ब्रदर्स हनी एंड सनी क्लॉथ शॉप में सर्वसुलभ साड़ी सेंटर का शुभारंभ किया गया।

Advertisements

श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर दुकान के प्रोपराइटर हनी चौधरी एवं सनी चौधरी के पिता अरुण चौधरी एवं माता सुषमा चौधरी ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ सेंटर का शुभारंभ किया। मौके पर पंडित बृजमोहन शर्मा मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न कराया गया। जिसके बाद विधिवत फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर नन्हे ईशान चौधरी सहित परिवार के समस्त सदस्य एवं अन्य मौजूद रहे। हनी चौधरी ने बताया कि कोरोना संकट के लंबे समय को झेलने के बाद आम एवं खास सभी जनों की बजट को ध्यान में रखते हुए साड़ी सेंटर खोला जा रहा है। जिसमें सभी रेंज और क्वालिटी की आधुनिक साड़ियों की उपलब्धता के साथ-साथ विशेष रुप से गरीब वर्ग के परिवारों के लिए ध्यान रखा गया है।

You missed