Spread the love

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा ) नगर पालिका उप निर्वाचन 2021 के तहत आदित्यपुर नगर निगम में वार्ड संख्या 29 और सरायकेला नगर पंचायत में वार्ड संख्या 10 के वार्ड पार्षद का चुनाव किया जाना है। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग झारखंड द्वारा जारी किए गए निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाता सूची की तैयारी और डाटाबेस प्राप्त करने को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अरवा राजकमल ने बताया है जी राज्य निर्वाचन आयोग को प्राप्त डेटाबेस के आधार पर नगर पालिका उप निर्वाचन के निमित्त मतदाता सूची तैयार कर बीते 29 जून को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन कर लिया गया है। आगामी 10 जुलाई तक इस संबंध में दवा एवं आपत्ति प्राप्त कर उनके निराकरण जाएंगे। जिसके बाद 14 जुलाई को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि पूरे कार्य में कोविड-19 से संबंधित राज्य सरकार के गाइडलाइन का अनुपालन किया जा रहा है।

Advertisements

बीडीओ ने सरायकेला नगर पंचायत निर्वाचन क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 स्थित मतदान केंद्र का किया निरीक्षण:- सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने सरायकेला नगर पंचायत निर्वाचन क्षेत्र वार्ड संख्या 10 के मतदान केंद्र नगरपालिका ओड़िया मध्य विद्यालय का भ्रमण किया। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 में वार्ड पार्षद का पद खाली रहने के कारण विभागीय निर्देशानुसार वहां निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। जिसको लेकर उक्त मतदान केन्द्र पर मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। मतदाता सूची को लेकर दावा आपत्ति 10 जुलाई तक की जानी है। जिसको लेकर बीडीओ ने संबंधित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। बीडीओ ने मतदान केंद्र पर मतदाता सूची को प्रकाशित किया हुआ पाया गया। साथ ही मतदाता सूची की अतिरिक्त प्रतियां नगर पंचायत के सूचना पट्ट पर तथा प्रखंड कार्यालय में भी प्रकाशित की गई है। मतदाता सूची से संबंधित किसी भी प्रकार की आपत्ति प्रखंड कार्यालय में दर्ज कराई जा सकती है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा संबंधित बीएलओ को निर्देश दिया गया कि वे वार्ड क्षेत्र के सभी लोगों को मतदाता सूची के प्रकाशन की जानकारी दे ताकि वह मतदाता सूची का अवलोकन कर सकें। मौके पर प्रभारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी विमोला तिर्की, प्रखंड समन्वयक पंचायत प्रशासन भूपेंद्र महतो व बीएलओ समेत अन्य उपस्थित थे।

Advertisements

You missed