Advertisements
Spread the love

एसबीयू में स्थापना दिवस का भव्य आयोजन

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik ….✍️

राँची/नामकुम । सरला बिरला विश्वविद्यालय में आज आठवें स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम परिसर के प्रेक्षागृह में हुआ, जिसमें विश्वविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर सरला देवी बिरला और बसंत कुमार बिरला के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने बिरला परिवार की समृद्ध विरासत का उल्लेख करते हुए शिक्षा क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान की चर्चा की। उन्होंने विश्वविद्यालय की निरंतर प्रगति को इसकी मजबूत नींव का परिणाम बताया और व्यक्ति, परिवार, समाज और कार्यक्षेत्र की एकात्मकता पर बल दिया।इस अवसर पर वर्ष 2024-25 के विभिन्न संकायों के टॉपर्स को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया। स्थापना दिवस पर विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन और कुलसचिव प्रो. श्रीधर डांडिन ने विश्वविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं और सभी का उत्साहवर्धन किया।
एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान ने भी शुभकामना संदेश प्रेषित किया
2017 में स्थापित सरला बिरला विश्वविद्यालय ने इस वर्ष अपनी स्थापना के 8 वर्ष पूरे किए हैं। अल्पावधि में विश्वविद्यालय ने कई अहम उपलब्धियां हासिल की हैं। 60 एकड़ में फैले कैंपस में हॉस्टल सुविधा उपलब्ध है। फिलहाल 5000 से अधिक विद्यार्थी 65 प्रोग्राम में अध्ययनरत हैं, जिनके मार्गदर्शन के लिए 200 से भी अधिक फैकल्टी सदस्य कार्यरत हैं।

You missed