Advertisements
Spread the love

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा) : सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि सरायकेला नगर पंचायत में काफी लंबे अंतराल से बोर्ड की बैठक नहीं होने से जनहित एवं विकास कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। मंगलवार 14 सितंबर को आयोजित बोर्ड की बैठक में सरायकेला शहरी क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्र के समस्याओं की जानकारी लेते हुए विकास योजना एवं समस्याओं को बोर्ड की बैठक के एजेंडे में शामिल करने को कार्यपालक पदाधिकारी को कहा गया है. कहा कि शहरी क्षेत्र के मुख्य एजेंडा में सरायकेला कोर्ट के जलजमाव समस्या को दूर करने हेतु नाला निमार्ण, देहुरीडीह, गुट्टुसाई, गुड़ियाडीह, नोरोडीह, सरगीडीह,कोडासाई बस्तियों हेतु विकास हेतु कार्य योजना तैयार करना है. शहरी क्षेत्र में रहने के बावजुद इन बस्तियों के पुर्ण विकास हेतु आज तक कार्य योजना नही बन पाई है जिसके कारण इन बस्तीयों में अपेक्षित विकास नही हुआ है.शहरी क्षेत्र के दोनों श्मशानो घाटों तक के पहुंच पथ में स्ट्रीट लाइट लगवाने, पेयजल हेतु बोरिंग करवाने,भैरव शाल श्मशान घाट के पहुंच पथ का कालीकरण करवाने का प्रस्ताव दिया गया है. इसके अलावे शहरी विद्युतीकरण का कार्य काफी धीमी गति से करने से लोगों की काफी परेशानी हो रही है इसीलिए सरकारी एजेंसी और जूस्को को ससमय और गुणवत्ता पूर्वक काम करने के लिए नोटिस जारी करने का आग्रह किया है. चौधरी ने कहा कि सरायकेला जैसे छोटे शहर में चार जलमिनार रहने के बावजूद पीएचडी के पदाधिकारियों की असंवेदनशीलता के कारण काफी कम मात्रा में पेयजल आपूर्ति के कारण बताओ नोटिस जारी करना, सरायकेला नगर पंचायत अंतर्गत पाटरा पोखर,कान्हाई पोखर, हंसाउडी पोखर जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण करना, सरायकेला डेली मार्केट के जीर्णोद्धार करने, स्ट्रीट लाइट एलइडी लाइट के मेंटेनेंस हेतु कुशल संवेदक एवं मिस्त्री की बहाली करने, फुटपाथ दुकानदारों एवं अन्य शिक्षित बेरोजगारों को बैंकों द्वारा कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने हेतु लोन शिविर की तिथि तय रखने करने,मजदुरों को उपलब्ध कराये गये जॉब कार्ड धारकों को रोजगार से जोड़ने,शहरी क्षेत्र के छुटे हुए मोहल्लों एवं कॉलोनियों में जल आपूर्ति हेतु पाइप लाइन बिछाने सहित अन्य समस्याओं के समाधान करने का प्रस्ताव को शामिल करने को कहा है.

Advertisements

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर