Advertisements

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा) : सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने सोमवार को सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ नकुल चौधरी एवं डॉ बारियल मार्डी से पोस्टमार्टम हाउस में अज्ञात शव जिनके परिजन विदेश में रहते हैं वैसे मरीज के मृत्यु उपरांत समय पर पहुंच नहीं पाते वैसी स्थिति में शव को सुरक्षित रखने हेतु काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसीलिए सरायकेला जिला अस्पताल में शव शीतगृह की जल्द व्यवस्था करवाने का अनुरोध किया। उन्होंने सरायकेला की बड़ी आबादी के मद्देनजर सदर अस्पताल के इनडोर व आउटडोर में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया।
Advertisements

Related posts:
आकर्षणी मंदिर प्रांगण में खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने किया चना-गुड़ वितरण का उद्घाटन...
दुमका : लालटेन छोड़कर अब जरमुंडी से साइकिल की सवारी करेंगे डॉ अमरेंद्र यादव,अखिलेश यादव आएंगे जरमुंड...
सरायकेला सहित आसपास के क्षेत्र में धूमधाम से मना क्रिसमस का पर्व...... शारीरिक दूरी की उड़ती रही धज्...

