Advertisements
Spread the love

 

सरायकेला – खरसावां ( संजय कुमार ) वैष्णव मत से सरायकेला के इंद्रटांडी में आयोजित होने वाली श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी का पुनर्गठन किया गया। मां दुर्गा के आगामी वार्षिक पूजन उत्सव की तैयारियों को लेकर इंद्रटांडी स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में सुबोध कुमार पाणिग्राही की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा महोत्सव-2021 की बैठक की गई। जिसमें सभी सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा महोत्सव 2021 को लेकर कमेटी का पुनर्गठन किया गया। साथ ही सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए सरकार की गाइडलाइन के अनुसार पूजन उत्सव संपन्न कराया जाएगा। सर्वसम्मति से पुनर्गठित कमेटी में शंभू आचार्य को अध्यक्ष, देवराज सारंगी एवं रुपेश आचार्य को उपाध्यक्ष, राजरूप बागची को सचिव, सानंद आचार्य एवं सनत आचार्य को उपसचिव, सरोज कुमार आचार्य को कोषाध्यक्ष एवं शिबू पाणिग्राही को उप कोषाध्यक्ष चुना गया। मौके पर उप सचिव सानंद आचार्य ने बताया कि वर्ष 1992 से वैष्णव मत से माता की वार्षिक आराधना की जाती रही है। जिसमें सभी भक्तों के लिए सुलभ पूजा अर्चना उपलब्ध कराने के साथ-साथ सभी धार्मिक संस्कारों का रीति रिवाज के साथ पालन किया जाता है।

Advertisements

You missed

पोटका : क्या स्थानीय जन प्रतिनिधि को है ख्याल, बुंद-बुंद पानी के लिए तरस रहा है जनजीवन?