Advertisements
Spread the love

सरायकेला-खरसावां(संजय मिश्रा)  राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के सरकारी शिक्षा विरोधी बयान के विरोध में झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ की जिला इकाई के तत्वधान 2 दिनों तक जिले के 87 शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर काम किया। इस अवसर पर आंदोलनरत शिक्षकों द्वारा वित्त मंत्री द्वारा शिक्षकों का मनोबल गिराने वाले बयान की तीव्र निंदा की गई।

Advertisements

 

शिक्षकों द्वारा कहा गया कि वित्त मंत्री का गैर जिम्मेदाराना बयान को सरकारी विद्यालयों में कार्य कर रहे शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शाह जिला अध्यक्ष ब्रज मोहन यादव ने कहा कि सरकारी विद्यालयों के शिक्षक गुणवत्ता युक्त शिक्षण कार्य के अलावा गैस शैक्षणिक कार्यों को बखूबी कर्मठता के साथ करते हैं। सीमित संसाधन में भी सरकारी विद्यालयों में सभी वर्गों के बच्चों को शिक्षा दी जाती है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सरकार अविलंब शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करें।

 


संघ के कौशिक गांगुली की नई कहा कि शिक्षकों का आंदोलन वित्त मंत्री के माफी मांगने तक जारी रहेगा। आगामी 16 एवं 17 सितंबर को टि्वटर एवं फेसबुक के माध्यम से आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद भी मंत्री द्वारा बयान वापस नहीं लेने पर मजबूरन झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ सड़क पर उतर कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पंचू मार्डी, फुदन, विराजमय मंडल, संतोष कुमार महतो, कल्याण रॉय, सुशील महतो, सृष्टिधर महतो, सुदीप मुखर्जी, मृत्युंजय कर, रंजीत कुमार, पुरुषोत्तम प्रधान, जुल्फिकार अली, प्रदीप कुमार, विक्रम बोदरा, अक्षय घोष सहित सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल रहे।