Advertisements

सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर बाबूडीह के समीप शुक्रवार की सुबह दो मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइक चालक घायल हो गए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से रोड एंबुलेंस द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 28 वर्षीय बैंककर्मी सत्यजीत प्रसाद साह सरायकेला से मानगों ड्यूटी के लिए जा रहे थे। जबकि दूसरा बाइक चालक पुलिसकर्मी जयकुमार सिंह पुलिस लाइन से सरायकेला की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बाबूडीह के समीप दोनों के बीच आमने सामने से टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद सरायकेला पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की। जिसके बाद दोनों मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजवाया।
Related posts:
SARAIKELA : मंत्री चंपाई सोरेन ने बिरसा चौक पर नवनिर्मित भगवान बिरसा मुंडा की नई प्रतिमा का किया उद्...
Ranchi News : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ राकेश किरण महतो ने ग्रामीण विकास मंत्री क...
सरायकेला:मोक्ष अपार्टमेंट के बीच रिहाइशी इलाके में चार दिवारी के अंदर लगी आग, बड़ा हादसा टला...

