Spread the love

भाजपा जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर आयोजित किया गया कार्यक्रम

सरायकेला-खरसवां (संजय मिश्रा) : भाजपा जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस जिला किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार महतो के अध्यक्षता में किसान जवान सम्मान दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जिला प्रभारी जेबी तुबिद, जिला अध्यक्ष विजय महतो, अजजा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली, पूर्व जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव, भाजपा नेता रमेश हांसदा, नप अध्यक्ष मीनाक्षी पट्टनायक सहित अन्य उपस्थित थे।

 

कार्यक्रम में जिला के किसानों व जवानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार की किसान नीति से भी लोगों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी जेबी तुबिद ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हित में कानून लाई है, परन्तु कुछ राजनीतिक दल अपने स्वार्थ हित में इस कानून का विरोध कर रहे हैं। किसान के उत्पादों का उचित मूल्य मिले यह केंद्र सरकार सुनिश्चित कर रही है। अजजा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने कहा कि भाजपा सदैव किसानों के हित में रही है, किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान योजना चलाते हुए किसानों के खाते में पैसे भेजने का कार्य किया। उन्होने कहा राज्य की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के माध्यम से 1 एकड़ से लेकर 5 एकड़ तक के जमीन वाले किसानों को 5 हजार से 25 हजार तक का आर्थिक मदद दे कर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही थी। जो वर्तमान राज्य की हेमंत सरकार ने इस योजना को बंद कर दिया। पिछले 70 सालों से सैनिकों के द्वारा मांग किए जा रहे हैं वन रैंक वन पेंशन को केंद्र की मोदी सरकार ने लागू करने का ऐतिहासिक कार्य किया है,मोदी सरकार ने सैनिकों को लिए ब्लेट प्रूफ जैकेट सहित अत्याधुनिक हथियारों से लैस उपकरण भी उपलब्ध कराएं हैं जो सैनिकों के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है। मौके पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिषेक आचार्य, रीता दुबे, बीएन सिंह, सहित कई उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements

You missed