Advertisements
Spread the love

सरायकेला-खरसवां (संजय मिश्रा) झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि सोनाराम बोदरा के नेतृत्व में सरायकेला के बड़बिल स्थित आदिवासी हो समाज महासभा के सांस्कृतिक भवन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

Advertisements

जिसमें स्थानीय ग्रामीणों में रक्तदान महादान और रक्तदान जीवनदान की जन जागरूकता के साथ कुल 52 यूनिट ब्लड का कलेक्शन किया गया। इस मौके पर सरायकेला सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ नकुल प्रसाद चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर ब्लड बैंक सरायकेला की टीम लैब टेक्नीशियन शिव कुमार सिंह, लैब टेक्नीशियन अरधेन्दु कुमार सिंह एवं एएनएम चिंता कुमारी द्वारा सुरक्षित तरीके से ब्लड का कलेक्शन किया गया। साथ ही उपस्थित रक्तदाताओं को स्वास्थ्य एवं कोविड-19 से सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।

You missed