Spread the love

 भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर, अंतिम यात्रा में गणेश महाली संग सैकड़ों कार्यकर्त्ता हुए शामिल

सरायकेला: राजनगर प्रखंड क्षेत्र के बड़ा सिजुलता पंचायत अंतर्गत जामबनी गांव निवासी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नरेन्द्र नाथ महतो का सोमवार की सुबह आदित्यपुर मेडिट्रीना अस्पताल में निधन हो गया। जैसे इसकी सूचना भाजपा कार्यकर्ताओं को मिली भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके चाहने वाले अंतिम दर्शन के लिए हेंसल बाजार पहुंचे।

 

 

उनका पार्थिव शरीर हेंसल बाजार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा नम आंखों से पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं “नरेन्द्र नाथ महतो अमर रहे” के नारों के साथ पूरा हेंसल गूंजने लगा। हेंसल से बाइक रैली निकालकर पैतृक गांव जामबनी उनके आवास तक पार्थिव शरीर को पहुंचाया। इसी दौरान सरायकेला विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली भी उनके आवास जामबनी पहुंचे और उनके शव यात्रा में शामिल होकर शव को कंधा दिया। वहीं ग्रामीणों के साथ राजनगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आये सैकड़ो कार्यकर्ता उनके शव यात्रा में शामिल हुए। जिसके बाद गणेश महाली ने उनके परिवार को ढांढस बांधाया और उनके आश्रितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा नरेन्द्र महतो का आकस्मिक निधन से पूरा भाजपा परिवार दुःखित है। वे एक झुझारू और कर्मठ कार्यकर्ता थे। उनकी कमी हमेशा भाजपा कार्यकर्ताओं को खलेगी। लेकिन उनकी कार्यशैली को भुलाया नही जा सकता। वे हमेशा सबके दिल मे बसे रहेंगे। नरेंद्र महतो भाजपा राजनगर प्रखंड के पूर्व उपाध्यक्ष भी रहे।

Advertisements

You missed