Advertisements
Spread the love

सरायकेला – जिला ओलंपिक संघ की वार्षिक बैठक आगामी 31अक्टूबर को सरायकेला में की जाएगी। उक्त बैठक में संघ की वार्षिक खेल गतिविधियों का कैलेंडर जारी किया जाएगा। संघ के जिला सचिव सिकन्दर महतो ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वार्षिक बैठक की तैयारियों को लेकर संघ की एक बैठक आदित्यपुर में की गई। जिसमें विशेष रुप से खेल गतिविधियों पर चर्चा किया गया। बैठक में बैडमिंटन से रवि व सचिन, बॉक्सिंग से राजीव वर्मा , कबड्डी से अमितेष, कराटे से गणेश सी कालिंदी, शतरंज से अजय, राजेश व आकाश सहित अन्य संबंधित खेलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।