Advertisements
Spread the love

 

*भाजपा सरकार ने किसानों को बर्बाद किया-समद अली*

हिरणपुर:- झामुमो केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार किसान संघर्ष मोर्चा द्वारा किसान विरोधी नीतियों को निरस्त कराने के लिए आहूत 27 सितंबर के भारत बंद को सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी केन्द्रीय, जिला एवं प्रखंड नेतागण सड़क पर उतरे, भारतीय किसान मोर्चा के भारत बन्द के समर्थन में *झारखंड मुक्ति मोर्चा* के झारखंड बन्द के आह्वान पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के *प्रखण्ड अध्यक्ष मो.इशहाक अंसारी* के नेतृत्व में हिरणपुर बाज़ार के सभी दुकान एवं सभी वाहन को पूर्णतः बन्द किया गया।

Advertisements

 

झामुमो जिला सचिव समद अली* ने सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों को बर्बाद करने जमीन को बेचने की नीयत से जो कृषि कानून बनाया है उसे रद्द करना होगा। केंद्र में भाजपा की सरकार आई है तब से जन विरोधी कानून बनाकर जनता को परेशान कर रही है अब देश के अन्नदाताओं के साथ ये कर रही है जो बर्दाश्त के लायक नही है। *झामुमो जिला उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम* ने कहा पाकुड़ जिला के जनता से अपील करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जो कृषि विरोधी कानून बनाया है उसका विरोध करते हुए आप सभी 29 सितंबर को पुराना समाहरणालय के समीप एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन रखा गया है। अपना सहयोग दे भाजपा के द्वारा लगातार 7 सालों में जिनहित के कार्य तो नही हुआ पर जनता को लूटने का काम जरूर किया है।

झामुमो नेता अशोक भगत, जिला संयुक्त सचिव मुस्लोद्दीन अंसारी, माणिक मरांडी, विकाश साहा,
सगीर अंसारी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष, मनोवर आलम, लड्डू भगत, जब्बार अंसारी, गुलाम अंसारी, रहमान अंसारी, जावेद अंसारी, मतीन अंसारी, कलाम अंसारी, अकबर अंसारी,लाला अंसारी,मनोज साहा, कुद्दुश अंसारी,मोतीलाल मरांडी, मैनुअल मरांडी, जितेंद्र रविदास, मगाराम शैन एवं इमरान अली आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।