Advertisements
Spread the love

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों में तेजी लाएं : उपायुक्त

सरायकेला। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में विशेष केंद्रीय सहायता से संबंधित बैठक की गई। पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी आदित्य नारायण, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, एएसपी सहित संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उन्होंने बताया कि विशेष केंद्रीय सहायता के लिए झारखंड राज्य में आठवें जिले के रूप में सरायकेला खरसावां जिला को चयनित किया गया है।

Advertisements

जहां नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार से विशेष दिशा निर्देश प्राप्त है। इस संबंध में उन्होंने सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी के साथ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों को प्रगति देने के लिए विचार विमर्श किया। जिस पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए योजना बनाई गई। उपायुक्त ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों के सुविधा तथा उनके समग्र विकास के लिए संचालित विकास कार्यों में प्रगति लाना है। जिससे योजनाओं को ससमय पूरा करते हुए क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधा प्रदान किया जा सके।