Advertisements
Spread the love

एकता विकास मंच के महिला प्रकोष्ठ ने बैठक कर चलाया

जागरूकता अभियान…..

सरायकेला। आगामी 27 फरवरी को गम्हरिया में होने वाले जुलूस को लेकर एकता विकास मंच महिला प्रकोष्ठ द्वारा सतवाहनी धीराजगंज जुलुमटाड में बैठक कर जागरूकता अभियान चलाते हुए जुलूस में अधिक से अधिक संख्या में लोगों से आने की अपील की गई।

Advertisements

सभी छात्र छात्राओं मां बहनों एवं सभी संगठन संस्था के कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्ध जनों से अपने अस्तित्व अधिकार के लिए एकजुट होकर आन्दोलन करने का आह्वान किया गया है। जिन लोगों की जनसंख्या दिखाकर और जिनकी बदौलत झारखंड अलग राज्य हुआ। जिनका जन्म यहाँ, शिक्षा यहाँ, राशन कार्ड यहां, वोटर कार्ड यहां, विकास के लिए पैसा यहाँ ,तो भाषा स्थानीयता नियोजन का अधिकार क्यों नहीं!?सभी राजनैतिक पार्टीयों के प्रबुद एवं जनप्रियनेता अपने अपने पार्टी आलाकमान पर दबाव बनाये और अपने अधिकार के लिए जनहीत में अपने पार्टी और पद से इस्तीफा दे, और एक जुट होकर आन्दोलन एवं संर्घष अंतीम लक्ष्य की प्राप्ति तक करने का आह्वान किया गया है।

एकता विकास मंच की मांग है कि जिन लोगों की बदौलत ,जिनकी जनसंख्या दिखाकर झारखंड अलग हुआ, चाहे वे किसी भी भाषा धर्म जाति प्रांत या समुदाय के निवासी हो , उन्हें भाषा 15 नवंबर 2000 से स्थानीयता और नियोजन का अधिकार दिया जाए। वही युवा जनशक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय कुमार झा द्वारा एकता विकास मंच के आंदोलन को समर्थन देते हुए हक की लड़ाई लड़ने की बात कही।

इसके लिए एकता विकास मंच द्वारा 27 फरवरी को गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान में एकत्रित होकर दोपहर 03 बजे अपने मान सम्मान अस्तित्व अधिकार की रक्षा आखरी सांस तक करेंगे, अपनी आवाज बुलंद करने के लिए सभी राजनीतिक सामाजिक बुद्धिजीवी प्रबुद्ध जनों एवं विभिन्न संगठन संस्था के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जुटने का आह्वान किया गया हैl

बैठक में रूबी देवी, मधु प्रसाद, मीरा चंदा शर्मा, गीता देवी, सुनीता देवी, अंजनी देवी, अनीता देवी, विनीता देवी, पूजा देवी, पार्वती देवी, शोभा देवी, नयन देवी, अंजली देवी, शोभा देवी, उर्मिला देवी, सरोजा देवी आदि उपस्थित रहे।

You missed