पाकुड़ (सुमित भगत) : मंगलवार को संयुक्त कृषि कार्यालय पाकुड़ के सभागार में आत्मा के द्वारा कृषक गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक विनोद कुमार उप परियोजना निदेशक अरविंद कुमार राय प्रखंड तकनीकी प्रबंधक मोहम्मद शमीम अंसारी, सहायक तकनीकी प्रबंधक खालिदा खातून सुदीप कुमार सेन एवं नीलम कुमारी श्रीवास्तव सहित कई किसान मित्र तथा प्रगतिशील किसान उपस्थित हुए।
Advertisements

Advertisements

आयोजित कार्यक्रम में वरीय वैज्ञानिक डॉ विनोद कुमार द्वारा किसानों को समन्वित कृषि प्रणाली के अंतर्गत सब्जी की खेती पशुपालन मछली पालन के बारे में बताया गया उन्होंने बताया कि कैसे फसलों के डटल सड़ी गली एवं बेकार सब्जियों तथा सूकर एवं बतख के गिटथा का प्रयोग करके किसान समन्वित कृषि प्रणाली को अपनाकर अपने लागत को कम एवं आमदनी को बढ़ा सकते हैं। किसानों को धान की फसल में लगने वाले बीमारी एवं कीट के रोकथाम के बारे में कृषि वैज्ञानिक के द्वारा विस्तारपूर्वक से बताया गया। इस अवसर पर आज मौसम अनुकूल फ़सल प्रभेद तकनीक एवं उन्नत खेती प्रणाली विषय पर छत्तीसगढ़ में आयोजित कृषक वैज्ञानिक समागम कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किसानों को दिखाया गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश के किसानों को संबोधित किया गया। इस मौके पर कृषि विभाग के अधिकारी सहित अन्य मौजूद थे!
Related posts:
जिले के प्रत्येक प्रखंड के कुल 13 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कला कर मुक्त संपन्न हुई जवाहर न...
Saraikela : कल्याण विभाग एवं मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओ का उप विकास आयुक्त ने किया समीक्षा...
परिवर्तन यात्रा के शुभारंभ को लेकर डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने किया शिव मंदिर का सफाई अभियान, यात्रा क...


