Advertisements
Spread the love

सरायकेला। आदित्यपुर थाना अंतर्गत सालडीह बस्ती में तीन दिन पूर्व हुए सगे भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन भाइयों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।इसमें जयराम दत्ता, राजा दत्ता एवं युधिष्ठिर दत्ता शामिल हैं। डीएसपी चंदन कुमार वत्स ने आदित्यपुर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दी है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि 28 सितंबर की रात बिंदुस सुंडी नामक व्यक्ति को उसके सगे भाइयों द्वारा तलवार एवं भुजाली से मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में एसपी आनंद प्रकाश के निर्देशानुसार विशेष टास्क फोर्स का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी किया जा रहा था। छापामारी के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

You missed