Advertisements
Spread the love

सरायकेला: सरायकेला नगर पंचायत के इंद्रटांडी स्थित एक घर में एक साथ दो 6-6 फिट का लंबा धामना सांप निकला आया। जहां सांप देखने को लेकर लोगों में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही. जिसके बाद इसकी सूचना सांप पकड़ने वाले सरायकेला के ही राजा वारिक नामक एक व्यक्ति को दी गई. सूचना मिलते ही स्नेक कैचर राजा सांप निकले हुए घर पहुंचे।

Advertisements

 

जहां राजा के पहुंचने के बाद ही जाकर घर के सभी सदस्यों एवं आसपास के घरों में रहने वाले सभी लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं सांप पकड़ने वाले राजा ने बताया कि इस सांप के काटने से घाव जल्दी ठीक नहीं होता है। वही इधर काफी मशक्कत के बाद दोनों सांपों को रेस्क्यू किया गया। जिसके बाद सांप को सुरक्षित दूर ले जाकर एक सुरक्षित जगह में छोड़ दिया गया। इधर घर के सभी सदस्यों एवं आसपास के घरों में रहने वाले सभी लोगों ने सांप पकड़ने वाले राजा की काफी सराहना की है। एवं सभी लोगों ने धन्यवाद दिया है।