Advertisements
Spread the love

सरायकेला आजादी के अमृत महोत्सव के पांचवें दिन सराय किला नगर पंचायत कार्यालय में ठोस अपशिष्ट कचड़े से बनी कलाकृतियों का प्रदर्शनी आयोजित किया गया। कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उक्त कलाकृतियों भरपूर सराहना की गई। इस अवसर पर ठोस अपशिष्ट उद्यमियों को सम्मानित भी किया गया। मौके पर सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक, कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, सिटी मैनेजर महेश जारिका, सिटी मिशन मैनेजर स्मृति बेंगरा सहित कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।

You missed