Advertisements
Spread the love

सरायकेला। सरायकेला टाउन विद्युत फीडर से बुधवार को 3 घंटों के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्युत अवर प्रमंडल सरायकेला के कनीय विद्युत अभियंता सुशांत हेंब्रम ने बताया है कि विद्युत तार से सटे पेड़ों की डाली को काटते हुए मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। जिसे लेकर बुधवार को प्रातः 8:00 बजे से पूर्वाहन 11:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। सरायकेला टाउन के विद्युत उपभोक्ताओं को इससे होने वाली असुविधा के लिए उन्होंने खेद प्रकट किया है।

You missed