Advertisements
Spread the love

 

सरायकेला – जिले के होमगार्ड के नवचयनित जवानों ने प्रशिक्षण में भेजे जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को जिला समाहरणालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया।

Advertisements

बताया गया वर्ष 2017 में निकाली गयी नियुक्ति विज्ञापन के आधार पर चयनि जवानो ने बताया नियुक्ति के लिए वर्ष 2019 में हुई लिखित व शारीरिक परीक्षा के बाद जिले में जवानो की मेधा सूची निकाली गयी जिसके बाद मेधा सूची के आधार पर नवंबर 2020 में जवानो का सत्यापन,पुलिस वेरिफिकेसन व मेडिकल हो चुका है लेकिन अब तक उन्हें बुनियादि प्रशिक्षण में भेजा नही गया है जिसके कारण उनका पदस्थापना नही हो पा रहा है। जबकि होम गार्ड के जवानो की कमी के कारण जिले में अन्य जिले के होम गार्डो की सेवा लिया जा रहा है। जिले के चयनित जवानों ने कहा प्रशिक्षण में जल्द भेज कर नियोजन की जाए नही तो रांची में महासमादेष्टा कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर सुरज महतो,मोहित कुमार,लीलचंद बारीक,अनादि महतो,राजेन्द्र महतो व जगदीश महतो समेत होमगार्ड के सैकड़ो चयनित जवान उपस्थित थे।