Advertisements
Spread the love

कैंब्रिज पॉलिटेक्निक के सौजन्य से 51 विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Advertisements

राँची/अनगड़ा (ब्यूरो रिपोर्ट) । हेसल पंचायत भवन में कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक, बहेया रांची के सौजन्य से प्रतिभा सम्मान समारोह सह तकनीकी शिक्षा प्रचार-प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में हेसल पंचायत की मुखिया कविता देवी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में 80% से अधिक अंक लाने वाले 22 मैट्रिक और 29 इंटर के छात्र-छात्राओं को मोमेंटो और पुष्प देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में रांची विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार एवं वाणिज्य विभाग के डीन डॉ. अमर कुमार चौधरी और विशिष्ट अतिथि अनगड़ा प्रखंड के उपप्रमुख जयपाल हजाम उपस्थित थे।

डॉ. चौधरी ने कहा कि “तकनीकी शिक्षा आज के समय की आवश्यकता है। स्व. डॉ. बहादुर सिंह द्वारा स्थापित कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने हजारों विद्यार्थियों को भविष्य की दिशा दी है।”

उपप्रमुख जयपाल हजाम ने कैंब्रिज पॉलिटेक्निक द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल की सराहना करते हुए कहा, “तकनीकी क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को जागरूक करना बहुत आवश्यक है।”

मुखिया कविता देवी ने बताया कि कैंब्रिज ग्रुप की ओर से एससी/एसटी विद्यार्थियों के लिए मात्र 500 रुपये में डिप्लोमा इंजीनियर बनने की योजना चलाई जा रही है, जिसका लाभ स्थानीय विद्यार्थी ले सकते हैं।

इस मौके पर करीब 100 विद्यार्थियों ने तकनीकी शिक्षा में रुचि जताते हुए नामांकन हेतु पंजीकरण कराया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सखीचंद महतो ने किया।

इस अवसर पर डॉ. रिझु नायक, सिरका पंचायत मुखिया रोशन लाल मुंडा, हेसल ग्राम प्रधान रामनाथ करमाली, मासू ग्राम प्रधान देवराज पाहन, सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इसके पूर्व शुक्रवार को क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा जागरूकता रथ को रवाना किया गया था। कार्यक्रम में डॉ. रणवीर कुमार, मनीष नाथ, संतोष महतो, प्रो. अंकित सिंह, धर्मेन्द्र तिवारी, मंतोष करमाली, लखिन्द्र महतो, सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You missed