Spread the love

सरायकेला नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता मनोज कुमार चौधरी ने उत्कलमणि पं गोपबंधु दास जी की जन्म जयंती पर सरायकेला गोपाबंधु चौक स्थित उनकी प्रतिमा समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर नमन किया।

श्री चौधरी ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्कलमणि पं दास जी ने ओडीशा के विभिन्न अंचलों को संगठित करके ओडिशा निर्माण में अहम भूमिका अदा की थी। वे ओडिशा के महान क्रांतिकारी थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अद्वितीय योगदान दिया था। ओडिशा में बाढ़ और तूफान के दौरान दीनदुखियों की मदद सदैव उनकी प्राथमिकता रही है। उनका गरीबों के प्रति लगाव और उनकी सेवा के कारण उन्हें गरीबों का मित्र कहा जाता है। उनकी जन्म जयंती पर उनके बताए मार्ग पर चलने का हमें संकल्प लेना चाहिए।

Advertisements

You missed