Advertisements

सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के भाजपा के कद्दावर नेता व गम्हरिया प्रखंड बीस सूत्री समिति के पूर्व अध्यक्ष विजय महतो भाजपा छोड़ झामुमो में शामिल होंगे। इस संबंध में शनिवार को सरायकेला में प्रेस कॉफ्रेंस करते हुए विजय महतो ने बताया वे अपने सैकड़ो समर्थको के साथ रविवार 10 अक्टूबर को स्थानीय टाउन हॉल में आयोजित झामुमो के कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में खरसावां विधायक दशरथ गागराई उपस्थित रहेंगे।
Advertisements

जो विजय महतो समेत अन्य को माला पहनाकर पार्टी में शामिल कराएंगे। उन्होंने भाजपा पर किसी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार करते हुए बताया कि अब भाजपा कार्यकर्त्ताओं का पार्टी नहीं रह गया है। उन्होंने बताया कि वे अपने सैकड़ो समर्थको के साथ गम्हरिया प्रखंड के कालियाडुंगरी चौक से कोविड गाइडलाइन के साथ बाइक रैली के माध्यम से सरायकेला पहुंचेगे। जहां टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। बताया गया कि विजय महतो केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के करीबी माने जाते है। जिनके पार्टी छोड़ने से गम्हरिया प्रखंड समेत जिले में भाजपा को नुकसान हो सकता है। उन्होंने बताया कि वे अर्जुन मुंडा के साथ झामुमो से ही अपने राजनीति की शुरुआत की थी। इसके बाद मुंडा जी के भाजपा में चले जाने के बाद वे भी भाजपा में शामिल हो गए थे। जिसके बाद भाजपा से जुड़कर लोगो की सेवा की। बताया वे जब से भाजपा में जुड़े है तब से खरसावां विधानसभा में गम्हरिया प्रखंड को भाजपा को लीड दिलाने का काम किया है। मौके पर सुभाष महतो समेत अन्य उपस्थित थे।

