Spread the love

हमारी संस्कृति विरासत और परंपरा से जुड़ा हैं मंडा पर्व  …

 

रामगढ़ ब्यूरो ( इन्द्रजीत कुमार) जिले के दुलमी प्रखंड के सोसो पंचायत के ढुठूवा गांव में शनिवार की रात्रिकालीन मंडा परब का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथि दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश शामिल हुए। सुधीर मंगलेश ने कहा कि मंडा पर्व झारखंड की परंपरा औंर संस्कृति से जुड़ा हुआ हैं।

Advertisements
Advertisements

जिसे खासकर झारखंड में लोग काफी उत्साह औंर जुनून के साथ लोग मनाते आ रहे हैं। यह पर्व अच्छी बारिश, खेत-बारी और समृद्धि के लिए मनाया जाता हैं। इस पर्व के दौरान भक्त आग पर चलने और ऊंचाई पर पीठ पर लगे हुक के सहारे झूलते हैं। इस दौरान श्रद्धा और भक्ति का ऐसा नजारा दिखता हैं। जिसमें बड़े तो बड़े नन्हे बच्चे भी अपनी भक्ति की परीक्षा देते हैं। उक्त मौके पर कृष्णा कुमार महेश सोसो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जादू महतो उत्तम कुमार विजय कुमार मंडा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र महतो सचिव प्रकाश कुमार कोषाध्यक्ष सुरेश महतो उपाध्यक्ष टिकेश्वर महतो उपसचिव सुनिल कुमार उपकोषाध्यक्ष नारायण कुमार दिनेश महतो एवं विरेंदर संदेश सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

You missed

जमशेदपुर : सरे आम सर पर है यमराज खड़े, ज़िन्दगी है मौत के सारे में …