Advertisements

14 नवंबर को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे उद्घाटन
सरायकेला। ग्रामीण फुटबॉल अकैडमी कोलाबीरा के तत्वाधान प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी आगामी 14 नवंबर को 13वां ग्रामीण रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता सरायकेला खरसावां 2021 का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर एकेडमी की एक विशेष बैठक एकेडमी प्रमुख सह मुख्य कोच शंभू मंडल की अध्यक्षता में की गई। कोलाबीरा स्थित एकेडमी के कार्यालय में की गई उक्त बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखंड स्थापना दिवस और वीर बिरसा मुंडा के जयंती के उपलक्ष में 14 नवंबर को 13 वां ग्रामीण रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
जिसके उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ भाजपा प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी शामिल होंगे। बैठक में संजय हांसदा, कालीचरण किस्कू, विनोद मंडल, कालीपद सरदार, पागा सरदार, करमू मुखी, सुजीत मंडल एवं शिवनंदन लोहार की उपस्थिति में कहा गया कि
प्रतियोगिता के नियम एवं पुरस्कार :-
प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें भाग लेंगी। जिसका प्रथम पुरस्कार 40,000, द्वितीय पुरस्कार 30,000, तृतीय पुरस्कार 20,000, चतुर्थ पुरस्कार 20,000, पांचवा पुरस्कार 10,000, छठवां पुरस्कार 10,000, सातवां पुरस्कार 10,000 एवं आठवां पुरस्कार 10,000 रखा गया है।
शंभू मंडल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में फुटबॉल खेल और
फुटबॉलरों को मंच प्रदान करके विकास करने के लिए एकेडमी सदैव ही मुख्य भूमिका में
कार्य करता रहा है।
Related posts:
SARAIKELA : अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम विरोधी दिवस पर युवा संस्था ने प्रखंड एवं पंचायत के अधिकारियों के...
टाटीसिलवे ऐतिहासिक नवमीडोल मेला की तैयारी पूरी, आजसू पार्टी लगाएगी स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सेवा शिविर
आदित्यपुर : आदित्यपुर में जमीन विवाद बेकाबू, आकाशवाणी पर अवैध कब्जे का आरोप, नगर निगम की कार्रवाई पर...


शंभू मंडल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में फुटबॉल खेल और