Advertisements
Spread the love

सरायकेला। जिले के श्रम विभाग कार्यालय में सोमवार को ई-श्रम पोर्टल में असंगठित मजदूरों के निबंधन को लेकर श्रमिक मित्रों तथा श्रम विभाग के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिले के 3 लाख 48 हजार 8 सौ चालीस असंगठित मजदूरों का ई-श्रम पोर्टल में निबंधन किया जाना है।

31 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से निबंधन करने को चल रहे इस अभियान के दौरान सभी को हर हाल में निबंधन सुनिश्चित हो. इसको लेकर कार्यशाला के दौरान रणनीति बनाई गई। इस बारे में जानकारी देते हुए श्रम अधीक्षक राकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि कोरोना काल में बेसहारा मजदूर काफी संख्या में पलायन किए थे। अफरा-तफरी के इस माहौल में सभी मजदूरों को लोकेट करने तथा उन्हें लाभ पहुंचाने में सरकार को काफी परेशानी हुई। इसी से सबक लेकर असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को निबंधन करने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में या फिर सामान्य स्थिति में जब सरकार को किसी प्रकार का लाभ पहुंचाना हो तब यह ई श्रम पोर्टल काफी कारगर साबित होगा। इसी लक्ष्य को लेकर ई श्रम पोर्टल में निबंधन को लेकर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी सीएचसी में या फिर खुद से भी श्रम पोर्टल का निबंधन किया जा सकता है।

You missed