Advertisements
Spread the love

स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में चार हुए घायल,

एमजीएम रेफर….

सरायकेला Sanjay । सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम घटी एक सड़क दुर्घटना में एक 8 साल का बच्चा सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मुड़िया स्कूल के समीप घटी उक्त सड़क दुर्घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार चंद्रपुर गांव निवासी 23 वर्षीय जमील हुसैन, 19 वर्षीय अजीजुल हुसैन और 8 साल का अब्दुल बारी वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो के साथ उनके बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें उक्त तीनों के साथ साथ स्कार्पियो चालक 30 वर्षीय चैतनपुर गांव निवासी गणेश मेलगांडी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चारों घायलों को सड़क एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा चारों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम रेफर कर दिया गया।

Advertisements

You missed