Advertisements

दलालों के चंगुल में आदित्यपुर थाना समय से पहले ही प्रभारी का हुआ तबादला
सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना जिले में ही नहीं झारखंड में भी आदित्यपुर थाना प्रमुख रूप से जाना जाता है ।औद्योगिक क्षेत्र होने के नाते यह आदित्यपुर थाना काफी झारखंड में महत्वपूर्ण माना जाता है। जहां दलालों के थाने में अक्सर देखा जाता है और यही दलाल थाना प्रभारी के लिए गले की फांस की हड्डी बन जाते हैं । दलाल की शिकायत उच्च अधिकारियों तक चली जाती है और थाना प्रभारी के लिए सर पर तलवार बनकर हमेशा लटकती रहती है ।दलाल थाने की आड़ में मालो माल हो जाते हैं ,और आम जनता दलाल के चक्कर में यूं ही पीते रहते हैं। दलाल ही समय से पहले थाना प्रभारी की तबादले के कारण बन जाते हैं। जो आए दिन आदित्यपुर के थानेदार वक्त से पहले बदल दिए जाते हैं ।
नए थानेदार के लिए भी आदित्यपुर की डगर आसान नहीं है ।यहां नशीली पदार्थों का अवैध बिक्री ब्राउन शुगर शराब गंजा सहित कई अवैध कारोबार फल-फूल रहे हैं ।लॉटरी मटका जुआ गैस कटिंग अवैध बालू का कारोबार स्क्रैप आदि कई अवैध कारोबार फल-फूल रहे हैं। अपराध भी आदित्यपुर क्षेत्र में सर चढ़कर बोल रहा है ।चोरी डकैती हत्या लूट छिनतई की घटनाएं आम बात हो गई हैं। जिस पर अंकुश लगाना नए थानेदार के लिए कांटो भरा ताज से कम नहीं है
अरविन्द्र कुमार मिश्रा
Related posts:
आदित्यपुर : ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करते 113.44 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक महिला और एक पुरुष गिर...
रॉची : एसपी के निर्देश पर एटीएस ने 5 संगठित अपराधी गिरोह के 109 ठिकाने पर की छापामारी 10 अपराधी गिरफ...
Saraikela News : अंचलाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी आपसी तालमेल स्थापित कर जाति प्रमाण प...


