सरायकेला। झारखंड राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में की गई। जिसमें संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में पूर्व से लंबित समस्याओं के निराकरण को लेकर विचार विमर्श किया गया।
Advertisements

Advertisements

जिसमें सभी कर्मियों का लंबित एसीपी एवं एमएससीपी का लाभ देते हुए वेतन निर्धारण किए जाने की मांग की गई। एनआरएचएम एवं एमपीडब्ल्यू सहित सभी नियमित कर्मचारियों का वेतन का भुगतान समय पर किए जाने की मांग की गई। लगातार तीन वर्ष से सेवा दे चुके जिले में पदस्थापित कर्मियों का सेवा नियमित करने का आदेश निर्गत करने की मांग की गई। संघ के जिला शाखा का नियमित संचालन के लिए एक भवन का आवंटन की मांग सहित अन्य मांगों पर बैठक में विचार विमर्श किया गया।

