Spread the love

सरायकेला: सरायकेला के आत्मा सभागार में शुक्रवार को महिला किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला किसानों को संबोधित करते हुए आत्मा के परियोजना निदेशक सह जिला कृषि पदाधिकारी विजय कुजूर ने कहा कि महिला सशक्त होंगे तो परिवार व समाज सशक्त होगा। और इससे राज्य व देश का विकास होगा। उन्होंने कहा जिले में किसानो का 64 करोड़ ऋण माफ हो चुका है।

पीएम किसान योजना में जिले की उपलब्धि 98 फीसदी व किसान क्रेडिट कार्ड में 114 फीसदी है। उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि किसानो को विभाग द्वारा तकनीकी ज्ञान एवं आर्थिक सहयोग द्वारा स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बताया महिला किसान आत्मनिर्भर होंगे तो इससे अन्य महिलाओं के लिए आदर्श साबित हो सके। उन्होने महिलाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपने आत्मविश्वास को बढ़ाते हुए कृषि क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की अपील की। इस दौरान पद्मश्री अवार्ड के लिए नामित छुटनी महतो,राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित चामी मूर्मू व प्रधानमंत्री किसान अवार्ड से सम्मानित सोखेन हेम्ब्रम समेत उत्कृष्ट महिला किसानो को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आत्मा के उप परियोजना निदेशक विजय कुमार,डीएन सिंह,छुटनी महतो,चामी मूर्मू,सोखेन हेम्ब्रम,मुकेश कुमार व नीरज कुमार समेत दर्जनो महिला किसान उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed