Spread the love

सरायकेला: प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के तहत स्थानीय धर्मशाला में राजाराम महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता मनोज चौधरी उपस्थित थे। बैठक में पीएम जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान को मजबुत करने के लिए विचार विमर्श करते हुए सरायकेला प्रखंड कमेटी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष राजाराम महतो,उपाध्यक्ष शंकर सोय,सचिव तुलसा गोप,महासचिव भीष्म नायक,कोषाध्यक्ष सरोज महाली को चुना गया। भाजपा नेता मनोज चौधरी पीएम मोदी द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की बात कही। बैठक का संचालन गुंजेश्वर महतो व धन्यवाद ज्ञापन शंकर सोय ने किया। मौके पर पीएम जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान के शिवचरण महतो,चितो नायक,तारापद नायक,मुगा सामड,ध्रुवराज कैवर्त,हुरदानंद प्रधान,जनसन पुर्ति,आशा नायक,लखिंद्र नायक व रवि महाली समेत अन्य उपस्थित थे।

Advertisements

You missed