Advertisements
सरायकेला। कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ जिले के विभिन्न गांव एवं शहर क्षेत्र से आए तकरीबन 50 फरियादियों की समस्याएं लिखित आवेदन के माध्यम से सुनी। साथ ही समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जनता मिलन कार्यक्रम में भूमि संबंधित मामले, आवास योजना, राशन, पेंशन, सड़क एवं बिजली सहित अन्य मामले सामने आए। इस पर उपाय के द्वारा नियमानुसार मामलों के निष्पादन करने के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया।

You missed