Advertisements

सरायकेला। सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 7 स्थित अटल क्लीनिक में नगर पंचायत कार्यालय द्वारा ई-श्रम कार्ड निबंधन शिविर का आयोजन किया गया। नगर पंचायत क्षेत्र के असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों की सहूलियत के लिए आयोजित किए गए उक्त शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर शिविर का लाभ लिया।

इस अवसर पर भाजपा नेता सह नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने शिविर में उपस्थित रहकर असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे कामगारों को जागरूक करते हुए ई-श्रम कार्ड निबंधन कराने के लिए प्रेरित किया। मौके पर उन्होंने कहा कि ई-श्रम कार्ड बनवाने के उपरांत असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को 200000 का मुफ्त बीमा के साथ श्रम विभाग की सभी योजनाओं का लाभ जैसे बच्चों को छात्रवृत्ति, मुफ्त साइकिल, मुफ्त सिलाई मशीन और अपने काम के लिए मुफ्त उपकरण जैसे लाभ आसानी से मिल सकेंगे। इस अवसर पर सिटी मैनेजर महेश जारिका सहित कार्यालय कर्मी भी शिविर में उपस्थित रहे।

 

You missed