Advertisements
Spread the love

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर डालसा द्वारा

जिले भर में आयोजित किए गए विधिक जागरूकता कार्यक्रम

सरायकेला : आजादी के अमृत महोत्सव के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता दिवस जिले के विभिन्न सुदूरवर्ती गांवों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में डीएलएसए के अधिकारी व लीगल वालिंटेयर द्वारा लोगों को कानुनी रूप से जागरूक किया गया. कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनी के बारे में विस्तार से बताया गया।
व राष्ट्रीय एकता के महत्व को भी बताया गया. सचिव कुमार क्रांति प्रसाद ने बताया कि काशी साहु महाविद्यालय में नेहरू युवा केंद्र व डीएलएसए द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार उपस्थित रहे. उन्होंने राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए सशक्त राष्ट्र के निमार्ण में युवाओं की भागीदारी, कानुनी जानकारी लेने व सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की बात कही. कार्यक्रम के तहत जिला के 80 गांवों में पारा लीगल वालेंटियर द्वारा भी लोगों को विधिक जागरूकता के साथ-साथ सरकारी योजनाओं से भी जोड़ने का काम किया गया. मौके पर कई न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे.