Advertisements

सरायकेला-खरसावां(संजय मिश्रा) सरायकेला में अपने प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार की प्रातः राज्य के प्रथम एवं पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी कुदरसाई स्थित बाबा बृहदेश्वर भोलेनाथ के मंदिर पहुंचे।
Advertisements


जहां उन्होंने भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर उरांव, प्रदेश प्रभारी राम कुमार पाहन एवं एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सरदार के साथ बाबा बृहदेश्वर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस मौके पर उन्होंने बाबा भोलेनाथ के दरबार में मत्था टेकते हुए राज्य के सुख शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की। और देश सहित विश्व की कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए भोलेनाथ से प्रार्थना की।
Related posts:

