Advertisements
Spread the love

खरसावां में फुटबॉल खिलाड़ियों ने फुटबॉल का बादशाह पेले को दी अंतिम विदाई….

पेले का अनुशासन पूर्ण जीवन खिलाड़ियों के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहेगा: मो दिलदार..

सरायकेला Sanjay । खरसावां के अर्जुन स्टेडियम मे संचालित आवासीय फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र मे खरसावां के प्रशिक्षु फुटबॉल खिलाड़ियों ने विश्व के महानतम और सर्वकालीन फुटबॉल का बादशाह पेले को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इसे लेकर खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आयोजित एक शोक सभा में जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मो दिलदार ने कहा कि महानतम एवं सर्वकालीन सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार पेले भले ही हमारे बीच नहीं रहे। परंतु उनका खेल कौशल और अनुशासन पूर्ण जीवन खिलाड़ियों के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहेगी। महान फुटबॉलर पेले को विदाई देने वालों में मुख्य रूप से जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद दिलदार, पिनाकी रंजन, संजय सुंडी, बलराम महतो, बसंत गनतायत सहित फुटबॉल खिलाड़ी शामिल रहे।

You missed