Advertisements
Spread the love

हर कर्म का मिलेगा तिगुना फल : पंडित बृज मोहन शर्मा

सरायकेला। धनतेरस के दिन तीन ग्रहों ने मिलकर त्रिपुष्कर योग का शुभ संयोग बनाया है। इस दिन यानी मंगलवार को सूर्य, मंगल एवं बुध ग्रह तुला राशि में गोचर करेंगे। पंचांगवेत्ता श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के पुजारी पंडित बृज मोहन शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि बुध और मंगल ग्रह मिलकर एक धन योग का निर्माण करते हैं।

Advertisements

वहीं सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। जिसे राजयोग की श्रेणी में भी रखा गया है। वही यह योग तुला राशि में बन रहा है, जो व्यापार की कारक राशि मानी जाती है। मंगल-बुध की युति को व्यापार के लिए बहुत शुभ माना गया है। इसलिए कारोबारी इस दिन निवेश करके या नई योजनाओं को लागू करके आने वाले समय में आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं। उन्होंने कहा है कि त्रिपुष्कर योग में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किए गए कार्य का तिगुना फल प्राप्त होता है। इसलिए इस दिन बुरे कार्य से बचना चाहिए। और पूरे दिन शुभ कार्य करना चाहिए। धन का निवेश और स्वर्ण एवं चांदी धातु में निवेश करना शुभ होगा।

उन्होंने बताया है कि धनतेरस पर इस वर्ष भौम प्रदोष व्रत भी है। इस दिन भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा आराधना करना बहुत ही शुभ है। भौम प्रदोष व्रत के साथ धनतेरस के दिन 11:31 बजे के बाद त्रयोदशी तिथि है। जो 3 नवंबर बुधवार को प्रातः 9:02 बजे तक रहेगी।

You missed