Spread the love

सरायकेला: स्थानीय परिसदन में गौड़ सेवा संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष चतुर्भुज बारीक की अध्यक्षता में समाज के केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न सामाजिक मुद्दो पर विचार विमर्श करते हुए समाज के विकास को लेकर मंथन किया गया। बैठक में समाज के सर्वांगीण विकास के लिए उच्च शिक्षा व सामाजिक एकता पर बल दिया गया। बताया गया वर्ष 2022 को गौड़ सेवा संघ का संकल्प दिवस आदित्यपुर के आसंगी में होगा जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे इसके लिए समाज का प्रतिनिधिमंडल रांची में सीएम से मिलकर आमंत्रित करेंगे।

बैठक में समाज के संस्थापक अध्यक्ष स्व देवीलाल प्रधान का पुण्यतिथि 10 दिसंबर को प्रखंड स्तर पर मनाए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्ष 2022 में गौड़ सेवा संघ के जिला व केन्द्रीय समिति का पुनर्गठन आम चुनाव के माध्यम से किया जाएगा। इससे पूर्व प्रखंड समिति का पुनगर्ठन किया जाएगा। बताया गया गौड़ सेवा संघ के केन्द्रीय समिति के पदाधिकारी का प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रत्येक गौड़ बहुल गावं का दौरा कर सामाजिक बैठक किया जाएगा। मौके पर गौड़ सेवा संघ के केन्द्रीय महासचिव पीतोवास प्रधान,शिरिष बेहरा,बलराम प्रधान,भास्कर महाकुड़,अशोक गौड़,कृष्णा प्रधान,मनोज प्रधान,अजीत प्रधान,सुदाम बेहरा,अभिमन्यु गोप,गौरीशंकर प्रधान,महेश्वर प्रधान,त्रिलोचन परधान,कांग्रेस माझी,कमल किशोर माझी व बरुण कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

Advertisements

You missed