Advertisements
Spread the love
सरायकेला: सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक एवं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता द्वारा मंगलवार को नगर क्षेत्र के खरकाई नदी अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में सभी छठ घाटों की अच्छे से साफ सफाई, गड्ढों की भराई, सड़क समेत सभी व्यवस्थाओं को छठ महापर्व के 2 दिन पूर्व दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। ताकि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। मौके पर नगर प्रबंधक महेश जारिका, सफाई सुपरवाइजर बबन कुमार सिंह एवं अन्य कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।

You missed