Advertisements

सरायकेला। खरसावां विधायक प्रतिनिधि सुभाष चंद्र महतो के प्रयास से वेगनाडीह गांव में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सरायकेला ब्लड बैंक के लिए कुल 17 यूनिट ब्लड का कलेक्शन किया गया। इस अवसर पर ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन शिव कुमार सिंह, लैब टेक्नीशियन अर्धेन्दु कुमार सिंह एवं एएनएम चिंता कुमारी ने शिविर में पहुंचे लोगों का सुरक्षित ब्लड लिया। मौके पर उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान के साथ जीवन दान है। इसलिए अच्छे स्वास्थ्य के लिए समय-समय पर रक्तदान किया जाना चाहिए।
Advertisements


