Spread the love

सरायकेला: सरायकेला के पांड्रा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 7 फीट का लंबा एक अजगर सांप निकला। और अजगर देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद कुछ लोगों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग एवं स्नेक कैचर राजा बारिक को दी गई. सूचना मिलते ही राजा सांप निकले हुए जगह पर तुरंत पहुंच गए। जहां राजा के पहुंचने के बाद ही जाकर पूरे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।

Advertisements
Advertisements

वहीं राजा ने बताया कि सांप का वजन लगभग 20 से 25 किलो के आसपास था। वही इधर काफी के मशक्कत के बाद अथक प्रयास से राजा ने अजगर सांप को रेस्क्यू कर पकड़ लिया। जिसके बाद सांप को एक बोरा में भरकर सुरक्षित जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया। इधर गांव के सभी ग्रामीणों ने राजा की काफी सहारना की और सभी लोगों ने उनको बहुत-बहुत धन्यवाद भी दिया।

You missed