Advertisements
Spread the love

सरायकेला। अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर का संदेश देती दीपोत्सव का त्यौहार दीपावली जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रंगोली और बंदनवार से सजे घरों में शाम से दीप जलाकर घरों को जगमग किया गया। इसके साथ ही माता महालक्ष्मी और श्री लक्ष्मी गणेश के पूजा अर्चना का आयोजन किया गया।

जिसके बाद मंदिरों में पहुंच कर लोगों ने दीपदान किए। और ईश्वर से सुख शांति और समृद्धि की मंगल कामना की। इसके बाद पटाखों का दौर शुरू हुआ। विशेष रुप से बच्चे उत्साह के साथ विभिन्न प्रकार के पटाखे चलाते हुए देखे गए। जिससे पूरे परिदृश्य में अज्ञानता की प्रतीक मानी गई अमावस की काली रात जगमग रोशनी के बीच ज्ञान के प्रकाश से जगमगाती हुई बताई गई। इस दौरान मंदिरों में भजन कीर्तन के भी आयोजन किए गए। जहां घरों में विशेष दीपावली मीठा पकवान का दौर भी चलता रहा।

You missed