Advertisements

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन हुए घायल
सरायकेला। सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-सीनी मुख्य मार्ग पर उकरी मोड के समीप घटी एक सड़क दुर्घटना में दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें कुल तीन बाइक सवार लाखोडीह निवासी जितेन सरदार एवं देबू सरदार तथा खरसावां के मोलानडीह निवासी विकास महतो घायल हो गए।
शुक्रवार की शाम घटी उक्त सड़क दुर्घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जितेन सरदार और देबू सरदार अपने एक अन्य साथी के साथ एक बाइक पर सवार होकर सरायकेला की ओर आ रहे थे। इसी दौरान विकास महतो अपनी बाइक से जा रहे थे। जहां दोनों ही बाइकों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। विकास की बाइक धीमी गति में थी। और विकास ने हेलमेट पहना हुआ था। जिसके कारण उसे कम चोटे आई। और सदर अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छोड़ दिया गया। जबकि घटना के बाद जितेन एवं देबू के साथ बाइक में सवार एक अन्य साथी उन्हें घटनास्थल पर ही घायल छोड़कर बाइक लेकर चलता बना। गंभीर रूप से घायल जितेन एवं देबू को सदर अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज जारी है।
Related posts:
SARAUKELA NEWS : गैर सरकारी संस्था द्वारा ग्रामीण युवक और युवतियों के लिए स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक...
SARIKELA NEWS : नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र से उठे मामले को लेकर जिला कांग्रेस पार्टी में राज्यपाल के...
रांची : सावन महोत्सव में महिलाओं ने भक्ति एवं फिल्मी गीतों पर खूब थिरकी, बोले चूडियां, बोले कंगना, ह...

