Spread the love

सरायकेला: खरसावां विधायक दशरथ गागराई शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गावों का भ्रमण कर स्थानीय लोगो व पार्टी कार्यकर्त्ता से मिले। इस दौरान विधायक गागराई ने लोगो को दीपावली,सोहराय व वांदना पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी।

विधायक सरायकेला के कृष्णापुर,जोरडीहा व हाथीटांड गावं पहुंचे जहां लोगो ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने पूरे गावं का भ्रमण कर स्वंय बांदना पर्व के पारंपरिक गीत पर ढोलक बजाया और लोगो के साथ झूमे। विधायक के ढोलक के ताल में पार्टी कार्यकर्त्ता व स्थानीय लोग भी जमकर झूमे। विधायक गागराई ने कहा हमारी भाषा,संस्कृति परंपरा ही धरोहर है। भाषा संस्कृति के संरक्षण में हम सभी को आगे आना होगा तभी हम इसे अमिट पहचान दे सकते है। कहा यह संस्कृति वर्षो पुरानी है लेकिन आधुनिकता के दौड़ में लोग भूलते जा रहे है। इस दौरान विधायक व विधायक प्रतिनिधि को जोरडीहा में अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद विधायक अपने समर्थको के साथ महालिमोरुप काली मंदिर,सीनी बाजार काली मंदिर,एकता काली मंदिर व सीनी कॉलोनी काली मंदिर पहुंचकर माथा टेका और क्षेत्र के सुख शांति व समृद्वि की कामना की। मौके पर विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप,संजय प्रधान,बासुदेव महतो,सुधीर महतो,अजीत प्रधान,गोरा हो समेत अन्य उपस्थित थे।

Advertisements

You missed