सरायकेला। जिला के चांडिल प्रखंड क्षेत्र के कपाली व कुरली में विधायक सविता महतो ने दो नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि आदर्श ग्राम कुरली में एक सौ केबीए तथा कपाली 21 नंबर वार्ड में दो सौ केबीए का नया ट्रांसफार्मर लगवाया गया।
Advertisements

Advertisements

उन्होंने कहा कि दोनों जगह का ट्रांसफार्मर खराब होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों के परेशानी को देखते हुए विभागीय अधिकारी संघ बात कर कुरली में एक सौ केबीए व कपाली में एक सौ केबीए को बदल कर दो सौ केबीए का नया ट्रांसफार्मर लगवाया गया। मौके पर डिप्टी मेयर सरवर आलम, केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, घनश्याम महतो, मुखिया सुलोचना देवी, शिव चरण महतो,मो फरीद, मो नौशाद आदि ग्रामीण व झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

