Advertisements
Spread the love

सरायकेला: राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड क्षेत्रीय निदेशालय जमशेदपुर के तत्वाधान में खरसावां प्रखंड के बेगनाडीह स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में आयोजित दो दिवसीय अनुसूचित जाति श्रमिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का रविवार को समापन हुआ।

Advertisements

 

बोर्ड के शिक्षा पदाधिकारी राजकिशोर गोप ने केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा एवं गरीबी उन्मूलन योजनाओं की जानकारी देते हुए इसका लाभ उठाने के लिए जागरूक होकर आगे आने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने अनुसूचित जाति श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस समुदाय के लोग गरीबी,अशिक्षा, बेरोजगारी तथा नशाखोरी जैसी सामाजिक बुराईयों से ग्रसित हैं जो इनके विकास में बाधा उत्पन्न कर रही है। इससे निजात पाने का एक मात्र उपाय अपने बच्चों को शिक्षित करना है। शिक्षा के बल पर ही श्रमिक अपनी आर्थिक शक्ति में वृद्धि कर एक गुणवत्तापूर्ण जीवन जी सकते हैं। उन्होंने कोरोना महामारी पर प्रकाश डालते हुए सभी योग्य लोगो से कोविड टीका लेने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए बोर्ड के कार्यक्रम समन्वयक हेमसागर प्रधान ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में शामिल 40 महिला व पुरूष श्रमिकों को बोर्ड की ओर से दो दिन का दैनिक भत्ता 500 रुपया डीबीटी के माध्यम से दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मृत्युंजय प्रमाणिक,निरंजन प्रमाणिक,वार्ड सदस्य अनिता लायक,सेविका बसंती कांडेयांग,देवाशीष नायक समेत माँ आकर्षिणी महिला समिति,बाबा भैरब महिला समिति व बाबा विश्वकर्मा महिला समिति के सदस्यो का सराहनीय योगदान रहा।