Advertisements
Spread the love

 खरना प्रसाद के सेवन के साथ छठ व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटों का निर्जला उपवास व्रत…..

सरायकेला। कठिन तप व्रत वाले आस्था के महापर्व छठ व्रत के धार्मिक अनुष्ठानों के दूसरे दिन खरना पूजा का आयोजन किया गया।

Advertisements

इस अवसर पर मंगलवार को देर दोपहर शुद्धता से स्नान ध्यान कर छठ व्रतियों ने मिट्टी से लीपे शुद्ध चूल्हे पर अति शुद्धता के साथ खीर एवं रोटी सहित अन्य करना प्रसादोंं को तैयार किया है। शाम के समय सूर्य देव की विशेष पूजा अर्चना एवं हवन करने के पश्चात खरना प्रसाद का सेवन किया।

इसी के साथ छठ व्रतियों ने अपने 36 घंटों के निर्जला उपवास व्रत का शुभारंभ किया। छठ व्रतियों के खरना प्रसाद सेवन के पश्चात प्रसाद का वितरण श्रद्धालुओं के बीच किया गया। जहां घरों पर आमंत्रित कर लोगों को प्रसाद का सेवन कराया गया। इस दौरान छठ पर्व के विशेष गीतों के साथ सरायकेला एवं सीनी क्षेत्र छठमय बना हुआ है। बुधवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य देव को पहला अर्घ्य दिया जाएगा।

छठ व्रत पर पूजा के लिए खरीददारी को लेकर भी सरायकेला में छठ बाजार सजा रहा। फल विक्रेता रिंटू कुमार बताते हैं कि कीमतों में आंशिक वृद्धि होने के बावजूद भी लोगों में छठ पूजन के सामग्री की खरीददारी को लेकर भारी उत्साह रहा है।

सरायकेला में छठ मंगलवार का बाजार भाव

गागर- ₹30 से ₹40 प्रति पीस।
केला- ₹350 से ₹450 प्रति गौध।
नाशपाती- ₹120 प्रति किग्रा।
सेव- ₹80 से ₹100 प्रति किग्रा।
अनार- ₹160 से ₹200 प्रति किग्रा।
पानी फल- ₹40 प्रति किग्रा।
अनारस- ₹40 से ₹50 प्रति पीस।
सूप- ₹100 से ₹120 प्रति पीस।
गाजर- ₹80 प्रति किग्रा।
हल्दी- ₹80 प्रति किग्रा।
आदी- ₹80 प्रति किग्रा।
अमरूद- ₹80 प्रति किग्रा।
अंगूर- ₹160 प्रति किग्रा।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?